छूही खदान धसकी, तीन महिलाएं घायल

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 4 अप्रैल। मोरवा थाना क्षेत्र के खिरवा गांव में छूही खदान धसकने से तीन महिलाएं घायल हो गई है। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरवा में भर्ती कराया गया है।

जानक ारी के मुताबिक आज दिन गुरूवार की शाम खिरवा गांव के किनारे स्थित पहाड़ी में गांव के ही लीलावती कोल उम्र 30 वर्ष , सुन्दरकली कोल उम्र 17 वर्ष एवं शांति कोल उम्र 20 वर्ष छूही खोदने गई थी। अचानक छूही का मलवा धसकने से किशोरी सहित तीनों घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने छूही का मलवा हटाकर बाहर निकाला और पुलिस को सूचना देते हुये उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरवा के लिए रवाना किया। पुलिस के अनुसार तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। लेकिन उनके स्वास्थ्य में कुछ सुधार है।

Next Post

कोइलहवा टोला में तेंदुए का आतंक

Thu Apr 4 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email एक गाय एवं बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीण दहशत में नवभारत न्यूज सिंगरौली 4 अप्रैल। वन परिक्षेत्र बरगवां के उज्जैनी गांव स्थित कोइलहवा टोला में दो दिनों से तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। अब तक एक […]

You May Like

मनोरंजन