अन्याय और अव्यवस्था बदलने के लिए मोदी आवश्यक : यादव

भोपाल, 04 अप्रैल  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों की जिंदगी बदलने का अभियान चला रहे हैं और अन्याय एवं अव्यवस्थाओं को बदलने के लिए देश में श्री मोदी जरूरी हैं।

डॉ यादव ने भारतीय जनता पार्टी के 400 से ज्यादा सीट जीतने की स्थिति में संविधान बदलने के कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा है कि वे चुनाव नहीं लड़ रहे, लोगों की जिंदगी बदलने का अभियान चला रहे हैं और विपक्ष के लोग कह रहे हैं कि भाजपा संविधान बदलने की बात कर रही है। संविधान में अगर 370 जैसी गलत धारा थी, उसे बदलना चाहिए तो भाजपा ने उसे कश्मीर की बेहतरी के लिए बदलकर दिखाया।

उन्होंने कहा कि किसान, युवा, गरीब, मजदूर सब की जिंदगी बदलना और उनके जीवन में खुशहाली लाने की दिशा में मोदी सरकार काम कर रही है। डॉ यादव ने कहा कि राहुल गांधी जब संविधान बदलने की बात करते हैं तो अपने अंदर झांक कर देखें। कांग्रेस ने आपातकाल जैसे समय में जिस प्रकार न्यायपालिका के साथ छेड़छाड़ की थी, उसका भी एक लंबा इतिहास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों का विकास चाहती है। सभी की जिंदगी में सुधार के लिए, अन्याय और अव्यवस्था को बदलने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी की अत्यंत आवश्यकता है।

Next Post

शिकार कर गड्ढे में गिरे तेंदुए के शावकों किया गया रेस्क्यू

Thu Apr 4 , 2024
बड़वानी, 03 अप्रैल  मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले की खेतिया के समीप एक गौशाला में गाय का शिकार कर गड्ढे में गिरे तेंदुए के दो शावकों का आज रेस्क्यू कर लिया गया। सेंधवा के वनमंडलाधिकारी आई एस गडरिया ने बताया कि इंदौर के रालामंडल स्थित रीजनल रेस्क्यू टीम ने शाम को […]

You May Like