अहंकार वो करते हैं जिन्हें राजनीति विरासत में मिलती है, विपक्ष की नीति, नियत एवं नेता का ही पता नहीं, ऐसे दलों का कोई औचित्य नहीं- स्मृति ईरानी

सुरेश पाण्डेय पन्ना
आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खजुराहो लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की नामांकन रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी रही। आम सभा कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी आना था लेकिन वे काफी विलंब से आये और वे नामांकन फॉर्म भरने में भी शामिल नहीं हो सके। लेकिन नामांकन रैली में शामिल हुए। विशाल आम सभा को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री श्रीमति ईरानी ने कहा कि भाजपा विरासत की राजनीति नहीं करती है और कार्यकर्ता आधारित एवं संगठन कौशल आधारित दल है। यही कारण है कि प्रदेश में चौथी बार जनता ने भाजपा सरकार को चुना है और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सिर्फ एक सीट को छोड़ समूचे मध्य प्रदेश में लोकसभा के लिए भाजपा प्रत्याशियों को चुना था तथा खजुराहो सीट से भी व्ही डी शर्मा को 4 लाख 95 हजारों मतों से विजयी श्री दिलाई थी।

आज सभी कार्यकर्ता यह संकल्प ले कि इस बार 4 लाख 95 हजार में 5 हजार मात्र नहीं जोड़ना बल्कि 5 लाख मत जोड़कर 10 लाख मतों से विजयी बनाये। उन्होंने मंच से ही व्ही डी शर्मा को जीत अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस ने पहले ही अपनी हार मानकर खजुराहों लोकसभा से मैदान छोड़ दिया है। साईकिल का भी प्रत्याशी 48 घंटे में बदलकर दूसरे को प्रत्याशी बनाया गया है वह साईकिल भी पंचर हो जायेगी। इसमें कोई संदेह नहीं है क्योंकि जिसके पक्ष में धर्म एवं लोकतंत्र हो जीत उसकी होती है। आज मोदी सरकार की ही देन है कोविड जैसे संकट के समय अपने ही देश में वैक्सीन निर्मित कर देशवासियों की जान बचाई और भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया है।

जिस दल की नीति, नियत एवं नेता का ही पता न हो ऐसे दलों को वोट देने का कोई औचित्य नहीं। कार्यक्रम को पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्रीय सांसद व्ही डी शर्मा जी के सहयोग से पन्ना जिले ही नहीं पूरे लोकसभा का चहुंमुखी विकास हुआ है मध्य प्रदेश सरकार ने 27 हजार एकड भूमि माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई है। 2003 में सड़क, बिजली, पानी की कैसी समस्या थी वह किसी से छिपी नहीं है। कार्यक्रम को पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं वर्तमान मध्य प्रदेश शासन के पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि मैं केवल अनुरोध जनता से करने आया हूॅं कि एक तो सभी लोग मतदान करें और मोदी के नेतृत्व एवं विकास के लिए भाजपा को भारी मतों से विजयी बनायें।

भाजपा प्रत्याशी व्ही डी शर्मा ने कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में देश चहुमुखी विकास की ओर बढ़ रहा है। हर बूथ का कार्यकर्ता अपने बूथ को जिताने के लिए जुट जायें और भाजपा को विजयी बनाकर मोदी जी के हांथ मजबूत करें। कार्यक्रम को गुनौर विधायक राजेश वर्मा, मप्र शासन के मंत्री द्वय लखन पटेल एवं दिलीप अहिरवार ने भी सम्बोधित किया। आम सभा के बाद नामांकन रैली निकली जिसमें हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे जहां भाजपा प्रत्याशी व्ही डी शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके कुछ समय बाद ही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी आ गये। जिन्होंने नामांकन रैली में पन्ना नगर में रोड शो किया।

कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों के नेता हुये भाजपा में शामिलः- आज नामांकन पर आयोजित आम सभा मे विभिन्न विपक्षी दलों के कई नेता भाजपा में शामिल हुए। जिसमें प्रमुख रूप से कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शारदा पाठक, कांग्रेस के नगरपालिका परिषद के दो निर्वाचित पार्षद तथा पवई विधानसभा से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रही रजनी यादव तथा आम आदमी पार्टी के कई नेता भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के कई जिलों से भाजपा पदाधिकारी, विधायक तथा खजुराहो लोकसभा की आठों विधानसभा के विधायक एवं कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सतानंद गौतम द्वारा किया गया।

Next Post

जो पार्टी छोडक़र जा रहे है उससे कोई फर्क नही पड़ता: गोविंद सिंह

Wed Apr 3 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नवभारत न्यूज रीवा, 3 अप्रैल, प्रदेश के साथ रीवा में भी कांग्रेसी पार्टी छोडक़र भाजपा का दामन थाम रहे है. यह सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है, कई कांग्रेसी पार्टी से इस्तीफा भी दे चुके […]

You May Like