चाकू से गोदकर युवक की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

जबलपुर: सिविल लाईन थाना अंतर्गत मालगौदाम चौक रेल्वे कोच रेस्टोरेंट के सामने बदमाशों ने एक युवक को चाकू से गोद दिया। हमले में घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा बढ़ाते हुए आरोपियों को सरगर्मी से तलाश करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक मनोज भारती 47 वर्ष निवासी उदयनगर व्हीएफजे राझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मालगोदाम चौक स्थित रेल कोच रेस्टोरेंट में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है।

उसकी डयूटी रेल कोच रेस्टोरेंट में रात 10-30 बजे से सुबह 6 बजे तक थी रात लगभग 11-15 बजे वह रेस्टोरेंट के बाहर खड़ा था तभी रेस्टोरेंट के सामने चार लडक़े आपस में बातचीत कर झगडा विवाद करने लगे,  तीन अज्ञात  लडक़ों द्वारा आनंद चौधरी को जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर आनंद को गंभीर चोट पहुंचा दी। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया, पुलिस ने पहले मामले में 307 का मामला दर्ज किया था बाद में हत्या की धारा बढ़ाई गई।

पुलिस ने जब मामले की जांच की तो आरोपियों की संख्या भी बढ़ गई। पहले तीन आरोपी होने की बात सामने आई थी लेकिन जब जांच की गई तो वारदात में 6 आरोपियों के शामिल  होने की बात सामने आई। पुलिस ने  मुख्य  अमन कौरी, राहुल कुशवाह, अभिषेक उद्दे, अभिषेक ठाकुर, हर्ष वंशकार, आकाश दीप दुबे को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Post

206 किस्म के 174 क्विंटल बीज फेल

Wed Jun 12 , 2024
फेल लॉट की नहीं दी जानकारी, नोटिस हुआ जारी जबलपुर: श्री नमामि सीड्स ग्रेडिंग यूनिट मुर्रई समिति में जे आर 206 किस्म का 750 किवंटल एवं 900 किवंटल क्रांति का उत्पादन किया गया । जिसमें से जे आर 206 किस्म का 174 किवंटल बीज राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था द्वारा निर्धारित […]

You May Like