युवक का हाथ काट ले गया मगरमच्छ.

शिवपुरी: पुराने शिवपुरी इलाके में मगरमच्छ के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में युवक का एक हाथ मगरमच्छ खा गया। बड़ी मुश्किल से युवक ने जान बचाई। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटनाक्रम के मुताबिक पुरानी शिवपुरी इलाके में हरदोल मंदिर के पीछे 35 वर्षीय युवक बंटी बाथम सोमवार देर रात को अपने घर से नाले के किनारे टायलेट के लिए गया था।

नाले के किनारे अचानक ही करीब छह फीट के मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। बंटी ने बड़ी मुश्किल से अपने आपको बचाया। इस दौरान उसका कंधा मगरमच्छ के जबड़े में आ गया। जैसे तैसे बंटी उससे बचा, लेकिन उसका पूरा हाथ मगरमच्छ खा गया। घायल हालत में बंटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। शिवपुरी के गली मोहल्लों में मगरमच्छ दस्तक देते रहते हैं।

Next Post

कंटेनर में जा घुसी बस,1 की मौत, 27 घायल

Tue Sep 24 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email चालक को नींद का झोंका आने सेे हुआ हादसा     जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत ग्राम घाना में बालाघाट से यात्रियों को लेकर शहर आ रही बस कंटेनर से टकरा गई। हादसे में बस और कंटेनर के […]

You May Like

मनोरंजन