मुर्मु ने मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली 27 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को यहां पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी ।

डॉ. सिंह का गुरुवार रात एम्स में निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए उनके आवास पर रखा गया है।

राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार श्रीमती मुर्मु, डॉ. सिंह के आवास पहुंची और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रीमती मुर्मु ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी बातचीत की तथा अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

Next Post

इतिहास विनम्रता, अथाह ज्ञान के लिए मनमोहन को हमेशा रखेगा याद : कांग्रेस

Fri Dec 27 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि इतिहास मेंनयी दिल्ली, को उनके गरिमामय आचरण, सार्वजनिक सेवा में उनकी प्रतिबद्धता, अथाह ज्ञान और विनम्रता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने […]

You May Like