महिला कांग्रेस भी सदस्यता अभियान चलाएगी

सियासत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश के अनुसार कांग्रेस भी संगठन को मजबूत करने की कवायद कर रही है। इसी के तहत युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस जैसे संगठनों को मजबूत किया जा रहा है। इस सिलसिले में मध्य प्रदेश में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के 40 वें स्थापना दिवस पर मध्य प्रदेश में सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया। सदस्यता अभियान पूरी तरह से आनलाइन है। इसके लिए नई वेबसाइट लांच की गई है। इस वेबसाइट से महिलाएं पांच साल तक के लिए सदस्य बन सकती हैं।

दरअसल, महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस नेत्रियों द्वारा नारी न्याय और महिला सशक्तीकरण का संकल्प लिया गया। यह महिला कांग्रेस की वचनबद्धता है।अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के निर्देश पर प्रत्येक राज्य, केंद्र शासित प्रदेश सहित महिला कांग्रेस मुख्यालयों से लेकर सभी जिला एवं ब्लाक अध्यक्षों, कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा 40वां स्थापना दिवस मनाया गया। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल क्या कहना है कि मात्र 100 रुपये की आनलाइन फीस जमा कराते ही हर महिला सदस्य को एक सदस्यता सर्टिफिकेट (रसीद) भी उसी समय आनलाइन प्राप्त होगी

Next Post

दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

Thu Sep 19 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email  बरौंधा के विशालपुर गांव का मामला सतना :नाबालिग बालक के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी अधेड़ को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत 8 वर्षीय बालक की […]

You May Like

मनोरंजन