महंगा सेब फल आया गरीबों के बजट में अत्यधिक आवक के चलते 80 से ₹90 किलो बिक रहा है।

नवभारत

बागली। 20 दिन पूर्व₹300 से अधिक कीमत पर बिकने वाला सेब फल वर्तमान में₹80 किलो से₹90 किलो तक होकर जगह-जगह खेरची में बिक रहा है। अब यह फल मध्यमवर्गी परिवार की पहुंच में आ गया है। फल व्यापारी आरीफ भाई ने बताया कि आने वाले समय में सेब फल और भी सस्ता हो जाएगा। कारण यह है कि हिमाचल प्रदेश से बड़ी मात्रा में इंदौर चोइथराम फल मंडी में केले और सेब फल की अत्यधिक आवक हो रही है। थोक बाजार में केला ₹20 किलो और सेब फल ₹70 किलो तक बिक रहा है। खेरची में केला ₹30 किलो एवं सेब फल ₹90 किलो बेचा जा रहा है। कुछ महीने पहले अस्वस्थ व्यक्ति को डॉक्टर सेब फल खाने के लिए सलाह देता था ।तो यह सेवफल मरिज सोच समझ कर लेते थे। कारण यह था कि उसे वक्त सफल₹300 से अधिक के भाव में बिक रहा था फल व्यापारी बताते हैं कि जब सेब फल की बहार अधिक रहती है ।तब बड़े व्यापारी उच्च क्वालिटी का सेब पल स्टोर कर लेते हैं। बाद में रेट बढ़ने पर उसे निकालकर मार्केट में बेचते हैं ।और बड़ा मुनाफा कमाते हैं। साथ में इस फल में नुकसान कम होता है यह 8 से 15 दिन तक बगैर अवेयरनेस के टिक जाता है। छोटे व्यापारी भी सेब फल का धंधा कर सकते हैं 10 किलो एवं 20 किलो की पेटी आती है ।अपनी अपनी गुंजाइश के हिसाब से व्यापारी खरीद कर इसे बेच लेते हैं। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े डॉक्टर हेमंत पटेल ने बताया कि सीजन में मिलने वाला हर फल स्वास्थ्यवर्धक रहता है। स्टोर किया हुआ कोई भी फल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। वर्तमान में बाजार में सेब फल की भरपूर आवक हो रही है। जिसका उपयोग बेहतर स्वास्थ्य के लिए किया जा सकता है।

Next Post

हजारों लोगों ने फिर किया बैरसिया थाने का घेराव 

Thu Sep 12 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email कलेक्टर ने कार के बोनट पर खड़े होकर दी समझाईश नाबालिग लड़कियों को ब्लैकमेल करने का मामला 4 घंटे तक चला प्रदर्शन, पुलिस ने संभाला मोर्चा भोपाल. 12 सितंबर. बैरसिया इलाके में रहने वाले हिंदू संगठन के […]

You May Like