मैदान गीला रहने पर अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मैच का दूसरे दिन भी नहीं हुआ खेल

ग्रेटर नोएडा 10 सितंबर (वार्ता) न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन मंगलवार को मैदान गीली होने के कारण खेल नहीं हो सका।

आज यहां तमाम उपायो के बाद गीले मैदान में सूखाया नहीं जा सका। ग्राउंड स्टाफ ने मिड-ऑन के पास दो से तीन फुट की खोदाई की। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र पर सूखी मिट्टी डाली और कृत्रिम घास लगाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने निरीक्षण कर दूसरे दिन के खेल काे रद्द करने का फैसला किया। मौसम साफ रहा और धूप रही, लेकिन मैदान से पानी निकासी की सुविधाएं के अभाव के कारण दूसरे दिन के खेल रद्द कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान ने अबतक 10 टेस्ट मैच खेल चुका हैं। उसे बंगलादेश, श्रीलंका और आयरलैंड के खिलाफ अपनी पिछली तीन टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं न्यूजीलैंड इस वर्ष मार्च के बाद पहला टेस्ट मैच है।

Next Post

अहंकारी भाजपा का 2027 में होगा सफाया: अखिलेश

Tue Sep 10 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email लखनऊ 10 सितम्बर (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अहंकारी राजनीति पर नियंत्रण लग गया है और 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा […]

You May Like