यादव ने पेरिस पैरालंपिक भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रर्दशन पर दी बधाई

भोपाल, 09 सितम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेरिस पैरालंपिक- 2024 में भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

डॉ. यादव ने कहा है कि पेरिस पैरालंपिक-2024 भारत के लिए अद्भुत, ऐतिहासिक और अविस्मरणीय उपलब्धियों से भरा रहा है। हम सभी गौरवान्वित हैं कि भारत के होनहार पैरा एथलीटों ने अविश्वसनीय प्रदर्शन कर 29 पदक प्राप्त किए, जो इस विश्व स्तरीय खेल आयोजन में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ और ऐतिहासिक प्रदर्शन है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने माँ भारती का मान बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि हमारे भावी खिलाड़ी सफल पैरा एथलीटों के साहस और समर्पण से प्रेरित होकर भारत का झंडा पूरे विश्व में फहराएंगे।

Next Post

किसान न्याय यात्रा के लिए कांग्रेस ने बनाए जिला प्रभारी

Mon Sep 9 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नवभारत प्रतिनिधि भोपाल, 09 सितंबर, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के निर्देश पर 20 सितंबर से प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित होने वाली कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा को लेकर जिला […]

You May Like

मनोरंजन