खजुराहो भाजपा प्रत्याशी शर्मा तीन को भरेंगे नामांकन, यादव-ईरानी होंगे शामिल

पन्ना, 01 अप्रैल  मध्यप्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा आगामी तीन अप्रैल को अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे।

इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रदेश के कई मंत्री भी नामांकन प्रक्रिया में उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिला इकाई से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री शर्मा इसके पहले यहां एक रोड शो करने के साथ जनसभा को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद वे स्थानीय कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन फार्म दाखिल करेंगे।

Next Post

प्रियदर्शिनी राजे ने शिवपुरी में किया प्रचार

Mon Apr 1 , 2024
शिवपुरी, 01 अप्रैल  मध्यप्रदेश की गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया आज दोपहर अपने पति के चुनाव प्रचार के लिए यहां आईं। उन्होंने शिवपुरी से पिछोर जाते समय भौंती कस्बे के बाजार में अचानक गाड़ी रुकवाई और लोगों […]

You May Like