किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष के पदों के साक्षात्कार 9 सितंबर से प्रारंभ

भोपाल, 06 सितम्बर (वार्ता) जिला स्तरीय किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य एवं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष/सदस्य के पदों के लिए पात्र अभ्यार्थियों के साक्षात्कार 9 सितंबर से प्रारंभ हो रहे हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार साक्षात्कार के दिन समस्त सुसंगत दस्तावेजों का सत्यापन संचालनालय में ही किया जायेगा। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को अगाह किया है कि यदि अनाधिकृत व्यक्ति, कार्यालय/संस्था द्वारा संपर्क किया जाता है तो किसी प्रकार की प्रतिक्रिया ना दे एवं उन्हें किसी भी प्रकार के दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराए। पात्र अभ्यार्थयिों को साक्षात्कार के लिए सूचना पत्र जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से ही प्रदाय किए जा रहे हैं।

Next Post

मध्यप्रदेश पुलिस प्रशिक्षण में साइन लैंग्वेज शामिल करने वाला देश का पहला राज्य

Fri Sep 6 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 06 सितम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशिक्षण प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के प्रावधानों के तहत साइन लैंग्वेज को शामिल किया है। इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है […]

You May Like