राशिफल-पंचांग : 01 अप्रैल 2024

पंचांग 01 अप्रैल 2024:-
रा.मि. 12 संवत् 2080 चैत्र कृष्ण सप्तमीं चन्द्रवासरे दिन 4/18, मूल नक्षत्रे शाम 6/47, वरीयान योगे दिन 4/33, वव करणे सू.उ. 5/51 सू.अ. 6/9, चन्द्रचार धनु, शु.रा. 9,11,12,3,5,7 अ.रा. 10,1,2,4,6,8 शुभांक- 2,4,8.

————————————————–

आज जिनका जन्मदिन है-
उनका आगामी वर्ष: सोमवार 01 अप्रैल 2024

वर्ष के प्रारंभ में नवीन कार्यो में रूचि एवं सफलता मिलेगी, व्यापार में लाभ होगा, वर्ष केमध्य में सत्ता सुख मिलेगा, स्थाई लाभ कायोग है, वर्ष के अन्त में माता पिता के कमजोर स्वास्थ्य से मन अशांत रहेगा, अधिकारियोंका सहयोग मिलेगा, भागदौड़ के बाद सफलता मिलेगी, अधिकारियों से मतभेद में वृद्धि होगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को माता पिता के कमजोर स्वास्थ्य से मन अशांति का अनुभव करेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को स्थाई लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को सत्ता पक्ष से सुख मिलेगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अधिकारियों से मतभेद भी होंगे, कर्क राशि के व्यक्तियों को संतोष रहेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को परिश्रम का फल अधिक प्राप्त होने का योग है. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को भागदौड़ से अच्छी सफलता मिलेगी.

————————————————–

आज का भविष्य: सोमवार 01 अप्रैल 2024
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक गंभीर, उदार, एवं दृढ़ निश्चयी स्वाभाव का होगा. इनकी स्मरण शक्ति अच्छी होती है, भाग्यशाली आकर्षक व्यक्तित्व का रहेगा. दूसरों को अपनी ओर प्रभावित करने की इनमें क्षमता रहेगी. माता पिता का सदैव आदर करेगा.

मेष – आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी. महिला जाति की सलाह लाभकारी रहेगी. नियमितता का ध्यान रखें, आपके लिये यह हितकर होगा.

वृषभ- कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता मिलेगी. नवीन कार्यो में लाभ होगा. महत्वाकांक्षी कार्यो को गति मिलेगी. साहस और संयम से कार्य करें.

मिथुन- आय कम और व्यय की अधिकता रहेगी. गुप्त शत्रुओं से चिन्ता होगी. अपमान एवं तनाव की स्थिति से बचें. पदोन्नति आदि का योग है.

कर्क – जीवनसाथी का सहयोग रहेगा. व्यवसायिक कार्यो में सफलता मिलेगी. भ्रमण मनोरंजन, आमोद प्रमोद के सुख साधन बढ़ेगे. यश प्राप्त होगा.

सिंह- दिनचर्या नियमित रहेगी. इच्छानुसार कार्य बनेंगे. प्रिय व्यक्ति की भेंटवार्ता होगी. यश, मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी.

कन्या – परिवारिक समस्या का सरलता से समाधान होगा. खानपान पर नियंत्रण रखें. पूज्य व्यक्ति से भेंटवार्ता होगी. यश प्राप्त होगा.

तुला – मित्र समागम होगा. लाभ प्राप्तहोने का योग है. पारिवारिक विवाद को टालना हितकर रहेगा. कौटुम्बिकजनों से महत्वपूर्ण विचार विमर्श हितकर रहेगा.

वृश्चिक – मांगलिक कार्य में सफलता मिलेगी. मान सम्मान में वृद्धि होगी. भाई बहिनों का सुख सहयोग प्राप्त होगा. अतिथि आगमन होगा.

धनु- श्रम एवं प्रयास से सफलता मिलेगी. सामाजिक कार्यो में यश एवं कीर्ति प्राप्त होगी. मित्रता उपयोगी रहेगी. पदोन्नति होने का योग है.

मकर- जमीन जायजाद प्रापर्टी आदि के कार्यो में व्यवधान पैदा होगा. अनावश्यक खर्च से आपका बजट बिगड़ सकता है. मित्रता उपयोगी रहेगी.

कुम्भ- संतान पक्ष व राजकीय कार्यो में खर्च होगा. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आपकी जबावदारी बढ़ सकती है. सुख सम्मान रहेगा.

मीन – आर्थिक कार्यो में अच्छी सफलता मिलेगी. संतान पक्ष की चिन्ता रहेगी. भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि होने का योग है. मान- सम्मान मिलेगा.

————————————————–

व्यापार-भविष्य:

चैत्र कृष्ण सप्तमीं को मूल नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, पीतल, लोहा, गुड़ खांड़ चीनी, ज्वार, के भाव में तेजी का रूख रहेगा. सरसों, तिल, तेल, गेहॅू, घी, के भाव में नरमी रहेगी. वायदा विचार आज वस्तु में भाव टूटें उसमें मंदी होगी. भाग्यांक 2611 है.

————————————————–

Next Post

विपक्ष ने दिखाई एकजुटता

Mon Apr 1 , 2024
नयी दिल्ली, (वार्ता) विपक्षी दलों के प्रमुख नेता रविवार को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में इंडिया समूह के नेतृत्व में जुटे और अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। इंडिया समूह ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की कथित जन विरोधी नीतियों और तानाशाही के विरोध में लोकतंत्र बचाओ रैली का आयोजन किया […]

You May Like