सूडान में भारी वर्षा, बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 132 हुई

खार्तूम, 27 अगस्त (वार्ता) सूडान में भारी वर्षा होने से अचानक आयी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 132 हो गयी है।

सूडानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “प्राकृतिक आपदा से मरने वालों का आंकड़ा 132 तक पहुंच गया है।”

इससे पहले, सूडानी अधिकारियों ने प्राकृतिक आपदा के कारण 68 लोगों की मौत की सूचना दी थी। उन्होंने कहा था कि पीड़ितों की मौत घर गिरने और डूबने सहित विभिन्न कारणों से हुई है।

भारी बारिश के कारण सूडान के 10 क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। इनमें से नॉर्दर्न राज्य और रिवर नाइल राज्य सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण 12,400 से अधिक घर पूरी तरह नष्ट हो गये।

Next Post

कोलकाता पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया, चार छात्र गिरफ्तार

Tue Aug 27 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email कोलकाता, 27 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल में प्रशिक्षु डॉक्टर दुष्कर्म और हत्याकांड के खिलाफ हावड़ा ब्रिज के पास मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने मंगलवार को लाठी चार्ज किया और आंसू गैस […]

You May Like

मनोरंजन