भगवान श्रीकृष्ण का जीवन चरित्र अनुकरणीय – शुक्ल

  • बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

भोपाल, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल बसामन मामा गौवंश वन्य विहार रीवा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन चरित्र अनुकरणीय है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से मिलने वाली शिक्षा अनुकरणीय है। कृष्ण एवं सुदामा की मित्रता हमें सीख देती है कि सखाभाव क्या है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को गौवंश अतिशय प्रिय थे। बसामन मामा की सिद्ध भूमि में गौ-अभ्यारण्य की स्थापना और यहाँ जन्माष्टमी का आयोजन आनंद का भाव भरने वाला है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना की, उनके पालने को झुलाया तथा भगवान को 56 भोग अर्पित किए। श्री शुक्ल ने यज्ञशाला में हवन किया तथा गौवंश वन्य विहार में गौपूजन किया। उन्होंने कहा कि मानव समाज के कल्याण व सुख-शांति के लिए गौ माताओं के संरक्षण की नितांत आवश्यकता है। गौवंश वन्य विहार में वन विभाग द्वारा 6 हजार वृक्ष लगाए गए हैं। अब उनके चारों तरफ पाथवे बना दिया जाएगा जिससे उन पौधों से जीवंत संपर्क हो सके। गौवंश वन्य विहार में कृत्रिम गर्भाधान संस्थान, सोलर प्लांट, मुर्गी पालन केन्द्र बनाए जा रहे हैं। गोबर गैस को सिलेण्डर में भरा जाएगा और इससे रीवा नगर निगम की कचरा गाड़ियाँ चलेंगी। यह गौवंश वन्य विहार आने वाले समय में आत्मनिर्भर बनकर देश में अपना महत्वपूर्ण स्थान हासिल करेगा।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में विभिन्न विकास कार्यों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने उपस्थितजनों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। उप मुख्यमंत्री ने गौशाला प्रबंधकों व गौ सेवकों को सम्मानित किया। सांसद श्री जनार्दन मिश्र, विधायक मनगवाँ इंजी. नरेंद्र प्रजापति, नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व विधायक श्री केपी त्रिपाठी, श्री श्यामलाल द्विवेदी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Next Post

मंगल तिथियों पर आधारित जन्माष्टमी सभी के जीवन में मंगल ही मंगल करे

Mon Aug 26 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सबके लिए अनुकरणीय मुख्यमंत्री ने जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को दीं मंगलकामनाएं भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को मंगलकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन […]

You May Like

मनोरंजन