दीनानाथ स्वरूप में सजे भोलेनाथ, महाकाल की नगरी में जन्माष्टमी का उल्लास

उज्जैन: सोमवार को जन्माष्टमी के पावन पर्व पर श्रीकृष्ण मंदिरों में धूम रहेगी। वहीं बाबा महाकाल की सवारी भी संध्या 4 बजे मंदिर परिसर से निकलेगी। इस अवसर पर महाकाल मंदिर से लेकर श्रीकृष्ण मंदिरों को आकर्षक पुष्प सज्जा विद्युत साज से सुसज्जित किया गया है। सोमवार रात्रि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे।महाकाल भगवान आज अपने इष्ट श्रीकृष्ण के स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे। इसके लिए महाकाल मंदिर प्रशासन द्वारा तैयारियां की गई है। महाकाल मंदिर प्रशासन गणेश धाकड़ ने नवभारत से चर्चा में बताया कि सूरत से कलाकारों का दल उज्जैन आया हुआ है और रविवार से ही महाकाल मंदिर में पुष्प सज्जा आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है।

जन्माष्टमी पर सीएम होंगे शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मंशानुसार मध्य प्रदेश के 16 स्थान पर श्रीकृष्ण पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली उज्जैन में सांदीपनि आश्रम पर विशेष तैयारी की गई है। पुजारी पंडित रूपम व्यास ने बताया कि यहां पर पुजारी परिवार की महिलाओं द्वारा भगवान के वस्त्र अपने हाथों से तैयार किए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी सोमवार की रात 10.30 बजे सांदीपनि आश्रम पहुंचेंगे और भगवान श्रीकृष्णा बलराम सुदामा और महर्षि सांदीपनि गुरु के दर्शन पूजन करेंगे। इस अवसर पर भक्तों में प्रसाद वितरित किया जाएगा।

महाकाल में तैयारी
सूरत के कलाकार किशन कपाडिय़ा अपने 6 सदस्य दल के साथ उज्जैन पहुंचे हैं। महाकाल मंदिर की सजावट कर रहे हैं। गर्भगृह में फूलों का सिंहासन दीवार पर फूलों की लडिय़ां लगेंगीं। इसके साथ ही बाबा का पुष्पों से बना छत्र और मोर पंख के माध्यम से सजावट होगी। आकर्षक मटकी भी लगाई जाएगी। भगवान श्रीकृष्ण के 2 रूपों के दर्शन भी महाकाल मंदिर में होंगे। सेवंती जिप्सी कामिनी कमल मोर पंख गुलाब व अन्य प्रजातियों के पुष्पों से सजावट की जाएगी।

Next Post

नकली चांदी की सिल्ली देकर असली जेवर लेने वाला गिरफ्तार

Mon Aug 26 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाही  मथुरा का रहने वाला है जबलपुर से आया आरोपी सतना: नकली चांदी की सिल्ली देकर असली जेवर ले जाने वाले एक ठग को व्यापारियों की मदद से सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार […]

You May Like