खजराना गणेश में निकले पौने दो करोड़ 

नवभारत न्यूज

 

इंदौर। शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में दान पेटियों की गणना आज पूरी हो गई। मंदिर की दान पेटियों से करीब पौने दो करोड़ से ज्यादा राशि निकली है , जिसमे विदेशी मुद्रा भी शामिल है।

पिछली 6 अगस्त से खजराना गणेश की दान पेटियों में  दान राशि की गणना जिला प्रशासन ने शुरू की थी। आज 22 अगस्त को दान राशि की गणना पूरी हुई है। मंदिर के चारों तरफ 42 दान पेटियां प्रशासन ने लगा रखी है। उक्त दान पेटियों ने गणेश जी की सेवा में खूब धन उगला है।

जिला प्रशासन हर तीन माह में दान राशि की गणना करने का कार्य करता है। उसी क्रम में आज समाप्त हुई गणना में 1 करोड़ 75 लाख , 2 हजार , 6 सौ 91रुपए दान राशि मंदिर प्रशासन को मिले है।

खजराना गणेश मंदिर के पुजारी विनीत भट्ट ने कहा कि आज दान राशि की गणना समाप्त हो गई है , जो हर तीन माह में होती है। भट्ट ने आज समाप्त दान राशि गणना में एक करोड़ 75 लाख से ज्यादा राशि निकलने की पुष्टि की है।

Next Post

भारतीय ज्ञान परंपरा को पाठ्यक्रमों में शामिल करने में अग्रणी भूमिका निभायेगा मप्र : शिक्षा मंत्री 

Fri Aug 23 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email रादुविवि में वैदिक गणित पर त्रि-दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ   जबलपुर। मैकाले की शिक्षा पद्धति को भारत में अपनाने से पूर्व भारतीय पाठशालाओं में गणित विषय को वैदिक गणित रीति से पढ़ाया जाता था। ये विधियां […]

You May Like