एक दर्जन आईएएस अधिकारियों के तबादले

भोपाल, 21 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश सरकार ने आज रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लगभग एक दर्जन अधिकारियों के तबादला और नवीन पदस्थापना संबंधी आदेश जारी किए, जिनमें प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे को इसी पद पर सामान्य प्रशासन विभाग में भेजा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी को इसी पद पर वित्त विभाग में पदस्थ किया गया है। राज्य पर्यटन विकास निगम भोपाल के प्रबंध संचालक इलैया राजा टी को मुख्यमंत्री के अपर सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

राज्य उपभोक्ता प्रतितोषण विवाद आयोग के रजिस्ट्रार मनीष सिंह को गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल में आयुक्त बनाया गया है। इंदौर स्थित मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की उप सचिव श्रीमती राखी सहाय को मध्यप्रदेश वित्त निगम इंदौर में प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

सीहोर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष तिवारी को जल संसाधन विभाग में उप सचिव, जबलपुर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जयंती सिंह को इसी पद पर उज्जैन जिला पंचायत में भेजा गया है। इंदौर में नागरिक आपूर्ति निगम की क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीमती कीर्ति खुरासिया को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग में सचिव पदस्थ किया गया है।

सीधी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल नामदेव घोटे को नर्मदा घाटी विकास विभाग में उप सचिव, विदिशा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ योगेश तुकाराम भरसट को आयुष्मान भारत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी और रीवा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सौरभ संजय सोनवणे को नगर निगम रीवा का आयुक्त बनाया गया है।

नीमच जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गुरु प्रसाद को स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी दी गयी है।

Next Post

सबसे ऊंची माउंट कोसियुज्को पर तिरंगा लहरा कर पर्वतारोही कुशवाह पहुंचे भोपाल

Wed Aug 21 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 21 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने आस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊँची माउंट कोसियुज्को पर तिरंगा लहरा कर भोपाल पहुंचने पर पर्वतारोही भगवान सिंह कुशवाह को उनकी प्रशंसा कर बधाई […]

You May Like