स्वतंत्रता दिवस का महत्व सभी त्योहारों से अधिक, हर घर में फहराएं तिरंगा : यादव

भोपाल, 14 अगस्त (वार्ता) देश भर में इन दिनों चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि स्वतंत्रता दिवस का महत्व सभी त्योहारों से अधिक है और हर घर में तिरंगा फहराया जाना चाहिए।

डॉ यादव ने राजधानी भोपाल में आज इस अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने जीप में सवार होकर तिरंगा लहराते हुए यात्रा की अगवानी की। इस दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा उनके साथ रहे।

यात्रा में बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों पर सवार युवा तिरंगा लहराते दिखाई दिए। सड़क के दोनों ओर खड़े स्कूली बच्चे तिरंगा लहराकर और वंदे मातरम तथा भारत माता की जय बोलकर यात्रा का अभिवादन कर रहे थे। यात्रा में ड्यूटी कर रहे पुलिस कांस्टेबल भी अपनी मोटरसाइकिलों पर तिरंगा लहराते हुए दायित्व निर्वहन कर रहे थे। तिरंगा यात्रा से क्षेत्र का संपूर्ण वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से पूरे देश को देशभक्ति और स्वतंत्रता की भावना में ओतप्रोत होने का अवसर दिया है। तिरंगे में विद्यमान चक्र देश की गति को दर्शाता है, प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हमने देश को विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था में शामिल किया है।

उन्होंने कहा कि देश की शक्ति और विशेषकर युवा सामर्थ्य के माध्यम से भारत जल्द ही विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। स्वतंत्रता दिवस का महत्व हमारे सभी प्रमुख त्योहारों से भी अधिक है, अत: हर घर में तिरंगा लहराना चाहिए।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर-पत्रकार शंकर को दी राहत, पुलिस की दंडात्मक कार्रवाई रोका

Wed Aug 14 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नई दिल्ली, 14 अगस्त (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने यूट्यूबर-पत्रकार और सत्तारूढ़ डीएमके सरकार के कटु आलोचक माने-जाने वाले सावुक्कू शंकर के खिलाफ तमिलनाडु पुलिस की ओर से दर्ज 16 मुकदमों में किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई पर […]

You May Like

मनोरंजन