त्रिपाठी ने किया उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण

ग्वालियर: 2009 सिविल सेवा बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा के अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व त्रिपाठी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (माल)/प्रयागराज का दायित्व निभा रहे थे । उन्होने यह पदभार निवर्तमान मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के उत्तर रेलवे स्थानान्तरण होने के उपरांत ग्रहण किया।

शशिकांत त्रिपाठी मूलतः चित्रकूट के रहने वाले हैं और उन्होंने स्नातक की शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से और परास्नातक की शिक्षा जेएनयू दिल्ली से ली है। त्रिपाठी की छवि तेज़ तर्रार अफसर की है एवं वह उत्तर रेलवे एवं उत्तर मध्य रेलवे में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रह चुके हैं। शशिकांत त्रिपाठी ने 2012 में उत्तर रेलवे के फ़िरोज़पुर मण्डल में सहायक मण्डल परिचालन प्रबंधक के पद पर कार्य शुरू किया था।

त्रिपाठी ने उत्तर मध्य रेलवे/मुख्यालय में उप मुख्य परिचालन प्रबंधक/एफ़ओआईएस, आगरा मण्डल में वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक/गुड्स, झांसी में मण्डल में वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक के पद पर भी कार्य किया। शशिकांत त्रिपाठी को झाँसी मंडल में गतिशीलता और रेत, फ्लाईएश व बाजरा माल लदान के उत्कृष्ट कार्य के लिए 2021 राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Next Post

सनातन धर्म मंडल : कानून के पचड़े में उलझा विवाद तो बाधित हो सकती है चुनाव प्रक्रिया

Tue Aug 6 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ग्वालियर: श्री सनातन धर्म मंडल चुनाव को लेकर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब आजीवन सदस्य ओमप्रकाश जाजोरिया ने चुनाव को लेकर लगाई आपत्ति को निरस्त किए जाने को नियम विरुद्ध करार दिया […]

You May Like