मांडविया , बिंद्रा ने कुसाले को बधाई दी

नयी दिल्ली/पेरिस 01 अगस्त (वार्ता) केन्द्रीय खेल मंत्री डा़ मनसुख मंडाविया एवं पूर्व ओलंपियन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने गुरुवार को पेरिस ओलंपिक 2024 खेलों में स्वप्निल कुसाले को पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में कांस्य पदक जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
डॉ. मंडाविया ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा ”स्वप्निल कुसाले को पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई , ओलंपिक में इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय , आपकी उपलब्धि हमें अविश्वसनीय रूप से गौरवान्वित करती है।”
बिंद्रा ने भी आज सोशल मीडिया एक्स पर लिखा ”पेरिस ओलंपिक में निशानेबाजी में स्वप्निल की शानदार कांस्य पदक जीत से बेहद रोमांचित हूँ , आपकी कड़ी मेहनत, धैर्य और जुनून ने वाकई रंग दिखाया है। उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करना और निशानेबाजी में पदक जीतना आपकी लगन और प्रतिभा का प्रमाण है। आपने भारत को इतना गौरवान्वित किया है और सभी को दिखाया है कि सपनों का पीछा करना क्या होता है। पेरिस ओलंपिक 2024 एक अविश्वसनीय आयोजन रहा है और आपकी उपलब्धि इसके अविस्मरणीय क्षणों में चार चाँद लगाती है। आगे और भी कई जीत और एक शानदार भविष्य की कामना करता हूँ। चमकते रहो।”
उल्लेखनीय है कि अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग 2008 ओलंपिक खेलों में पुरुषों की एयर राइफल स्पर्धा में भारत के लिए पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता था।

Next Post

भारत अखिरी ग्रुप हॉकी मुकाबले में बेल्जियम से हारा

Thu Aug 1 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email पेरिस 01 अगस्त (वार्ता) भारतीय हॉकी टीम को गुरुवार को पूल बी के आखिरी ग्रुप मुकाबल में बेल्जियम से 2-1 से हार का सामना करना का सामना करना पड़ा है। आज यहां खेले गये मैच में भारत […]

You May Like