भारत अखिरी ग्रुप हॉकी मुकाबले में बेल्जियम से हारा

भारत अखिरी ग्रुप हॉकी मुकाबले में बेल्जियम से हारा

पेरिस 01 अगस्त (वार्ता) भारतीय हॉकी टीम को गुरुवार को पूल बी के आखिरी ग्रुप मुकाबल में बेल्जियम से 2-1 से हार का सामना करना का सामना करना पड़ा है।

आज यहां खेले गये मैच में भारत फॉरवर्ड अभिषेक ने पहले हॉफ के 18वें मिनट में गोल दागकर भारत को बढ़त दिलाई। बेल्जियम ने दूसरे हॉफ में आक्रामक अंदाज में वापसी की। थिब्यू स्टॉकब्रोएक्स ने 33वें मिनट गोल कर हिसाब बराबर किया। इसके बाद जॉन-जॉन डोहमेन ने 44वें मिनट में गोलकर बेल्जियम को बढ़त दिला दी।

पुरुष हॉकी पूल बी में यह भारत की पहली हार है। भारत ने अब तक टूर्नामेंट में अपने पिछले तीन मैचों में से दो जीते। हरमनप्रीत सिंह एंड कंपनी ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया और आयरलैंड को 2-0 से हराया। अर्जेंटीना के खिलाफ उनका मुकाबला 1-1 से ड्रा रहा।

दूसरी ओर बेल्जियम ने टूर्नामेंट में अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा। इससे पहले, उन्होंने आयरलैंड को 2-0 से हराया, न्यूजीलैंड को 2-1 से हराया और टोक्यो 2020 के रजत पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6-2 से जीत हासिल की थी।

दोनों टीमों का ग्रुप के शीर्ष चार में रहना तय है और इसी के साथ दोनों ने पुरुष हॉकी क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Next Post

इम्पैक्ट प्लेयर का नियम समाप्त हो: दिल्ली कैपिटल्स

Thu Aug 1 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुम्बई 01 अगस्त (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टीम मालिकों के साथ हुई बैठक में इम्पैक्ट प्लेयर के नियम को समाप्त करने, नीलामी के दौरान राइट टू मैच का विकल्प […]

You May Like