बेटे की करतूत से परेशान पूर्व विधायक गजाला लारी पहुंचीं थाने, 27 वर्षीय बेटी से अभद्रता और मारपीट का आरोप

कानपुर। समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक गजाला लारी ने अपने ही बेटे के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बेटे मंजर मुराद अहमद लारी पर अपनी 27 वर्षीय बेटी इंशा के साथ अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

गजाला लारी के मुताबिक, उनका बेटा मंजर मुराद अहमद लारी उनके साथ-साथ अपनी बहन इंशा के साथ भी अभद्र व्यवहार करता है। आरोप है कि बीती 24 नवंबर की रात बेटे ने इंशा के साथ मारपीट की, जिससे उसके शरीर पर कई चोटें आईं। इतना ही नहीं, उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पारिवारिक विवाद पहुंचा थाने

न्यू जाजमऊ रोड निवासी गजाला लारी ने आरोप लगाया कि बेटे के व्यवहार से परेशान होकर उन्होंने जाजमऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि बेटा लगातार उनके और उनकी बेटी के साथ अभद्रता करता है। जाजमऊ थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि गजाला लारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

.....

Next Post

विटकॉफ एक दिसंबर को अमेरिकी सीनेट समिति के समक्ष यूक्रेन पर देंगे अपनी पहली ब्रीफिंग

Sun Nov 29 , 2026
मास्को, 29 नवंबर (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकोफ एक दिसंबर को यूक्रेन के मुद्दे पर अमेरिकी सीनेट की विदेश संबंध समिति के लिए अपनी पहली बंद कमरे वाली ब्रीफिंग करेंगे। समिति के कार्यक्रम के अनुसार, यह कार्यक्रम स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजे (19:00 जीएमटी) अमेरिकी कैपिटल विज़िटर […]

You May Like