सेंट जोसेफ कॉन्वेंट में सांस्कृतिक उत्सव आरोहण-2026 आयोजित

इटारसी। सेंट जोसेफ्स कॉन्वेंट किंडरगार्टन, इटारसी का सांस्कृतिक उत्सव ‘आरोहण-2026’ शनिवार, 28 नवंबर को आयोजित किया गया.कार्यक्रम शाम 4 बजे सेंट जोसेफ्स कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर, नेहरुगंज, इटारसी में संपन्न हुआ.. इस वर्ष उत्सव की थीम ‘मूल्यों से जुड़कर दृष्टि के साथ आगे बढ़ना’ रखी गई है। आयोजन के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को मंच प्रदान किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका इटारसी के अध्यक्ष पंकज चौरे थे वहीं सेक्रेड हार्ट चर्च, इटारसी के रेव्ह. फादर प्रीतम रायन मेंडोनिका विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री चौरे, विशिष्ट अतिथि फादर प्रीतम रायन, प्राचार्या सिस्टर पुष्पा मैनेजर सिस्टर एलिस,हेड मिसट्रेस सिस्टर नमिता ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया. तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया. कार्यक्रम में नन्हें नन्हें बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम अपने नृत्य से सभी का मन मोह लिया. कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि फादर प्रीतम

रायन ने भी संबोधित करके छात्रों का उत्साह बढ़ाया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री चौरे ने कार्यक्रम में सहभागी बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए शाला के शिक्षकों को कार्यक्रम की सफलता की बधाई दी. कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के अंत मे सिस्टर नमिता ने सभी का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में अन्य अतिथियों के साथ पालक गण भी उपस्थित थे.

.....

Next Post

गायत्री-त्रिशा महिला युगल में खिताबी हैट्रिक से चूकी, महिला एकल में तन्वी शर्मा उपविजेता

Sun Nov 29 , 2026
लखनऊ, 29 नवंबर (वार्ता) सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला युगल में दो बार की चैंपियन गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली तथा महिला एकल में युवा शटलर व पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट तन्वी शर्मा ने फाइनल तक का सफर तय कर भारतीय चुनौती […]

You May Like