दहेज में मांगी थार तो लड़की वालों ने थमा दी खिलौना कार, मेरठ में दूल्हे पक्ष की हुई फजीहत

मेरठ: शादी की खुशियों के बीच दहेज की मांग ने ऐसा रंग दिखाया कि दूल्हे पक्ष को लेने के देने पड़ गए। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक शादी से पहले दूल्हे की ओर से थार गाड़ी की मांग कर दी गई। यह मांग सुनकर दुल्हन के घरवाले हैरान रह गए। उन्होंने भी ऐसा जवाब दिया कि पूरे इलाके में इस शादी की चर्चा होने लगी। लड़की वालों ने दहेज में थार मांगने वाले दूल्हे पक्ष को खिलौने वाली थार कार थमा दी।

मामला मेरठ के एक इलाके का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, शादी से पहले दूल्हे पक्ष के लोग बाकायदा लाल निमंत्रण पत्र लेकर दुल्हन के घर पहुंचे थे। करीब आधा दर्जन लोग शादी की तैयारियों और रस्मों के बीच पहुंचे। इस दौरान दूल्हे की तरफ से थार गाड़ी की मांग रख दी गई। अचानक रखी गई इस मांग से दुल्हन पक्ष के लोग असहज हो गए।

थार की मांग पर लड़की वालों ने दिया अनोखा जवाब

दूल्हे पक्ष की मांग सुनने के बाद भी लड़की वालों ने तत्काल विवाद खड़ा नहीं किया। उन्होंने मेहमानों की आवभगत जारी रखी। पूरी रात बातचीत और खातिरदारी का दौर चलता रहा। सुबह तक लड़की पक्ष ने ऐसा जवाब दिया, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। उन्होंने दूल्हे पक्ष को थार की जगह खिलौने वाली थार कार पकड़ा दी।

इलाके में चर्चा का विषय बना मामला

शादी से पहले दहेज में महंगी गाड़ी की मांग और उसके जवाब में खिलौना कार दिए जाने की घटना अब इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

.....

Next Post

'ये प्रेम मोल लिया' बनी परिवारों की पहली पसंद, वीकेंड पर शाम के शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़

Sun Nov 29 , 2026
मुंबई, 29 नवंबर (वार्ता) सूरज आर. बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। फिल्म देखने के लिए बड़ी संख्या में परिवार सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। खासकर शाम के शोज में दर्शकों की मौजूदगी बढ़ने और टिकट खिड़की पर बुकिंग में […]

You May Like