मिडघाट रेल्वे लाइन बुधनी से रेस्क्यू कर लाये गये दूसरे बाघ शावक की मृत्यु

भोपाल, 31 जुलाई (वार्ता) ट्रेन दुर्घटना में अत्यत गंभीर रूप से घायल दो बाघ शावकों को मिडघाट रेल्वे लाइन बुधनी से रेस्क्यू कर यहां वन विहार राष्ट्रीय उद्यान लाया गया था। इन दोनों बाघ शावकों स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा सतत उपचार किया जा रहा था। अत्यंत घायल दूसरे बाघ शावक की भी आज मृत्यु हो गयी। एक बाघ शावक की कल सुबह मृत्यु हो गई थी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल इन दोनों बाघ शावकों को निगरानी में रखा जाकर वन्यप्राणी चिकित्सक वन विहार द्वारा विशेषज्ञों के परामर्श लेकर सतत उपचार किया जा रहा था। परन्तु दोनों बाघ शावकों के पिछले हिस्से में गंभीर चोट एवं कई जगह फ्रेक्चर होने के कारण उनका पिछला हिस्सा काम नहीं कर रहा था एवं बाघ शावकों द्वारा पर्याप्त मात्रा में भोजन-पानी भी नहीं लिया जा रहा था, जिससे उनकी स्थिति में वाछित सुधार परिलक्षित नहीं हो पा रहा था। बेहतर उपचार के बावजूद भी दोनों बाघ शावकों को बचाया नहीं जा सका।

मृत बाघ शावक का पोस्टमार्टम डॉ अतुल गुप्ता वन्यप्राणी चिकित्सक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान डॉ रजत कुलकर्णी, वाईल्ड लाईफ एसओएस वन विहार एव डॉ प्रशांत देशमुख वाईल्डलाईफ कजर्वेशन ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। पोस्टमार्टम उपरांत मृत बाध शावक का वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वरिष्ठ अधिकारियों एव अन्य उपस्थिति अधिकारियों/कर्मचारियों के समक्ष नियमानुसार दाह संस्कार कर दिया गया।

Next Post

यूथ कांग्रेस नेता ने लडक़ी पर किया चाकू से हमला, एक के बाद एक किए 7 वार

Wed Jul 31 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email बोला- प्यार में धोखा देती है, कितने बॉयफ्रेंड हैं तेरे… नीमच। नीमच में बुधवार को दिनदहाड़े एक युवक ने लडक़ी पर चाकू से हमला कर दिया। उसने ताबड़तोड़ एक के बाद एक युवती पर 7 वार किए। […]

You May Like