सीहोर। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, चन्द्रशेखर आजाद कॉलेज में सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को समाप्त करने, बच्चों के अधिकारों एवं शिक्षा की रक्षा करने तथा समाज में इसके विरुद्ध जागरूकता फैलाने की सामूहिक शपथ लीकार्यक्रम का संचालन डॉ. निधि दिनकर ने किया. कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. तृप्ता झा, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. गणेश लाल जैन एवं विधि प्राचार्य डॉ. राजकुमार साहू, डॉ. प्रमिला जैन सहित प्राध्यापक और विद्यार्थी शामिल हुए.
