एसपी ने इन्सास राईफल एवं पिस्टल खोलने, जोडऩे की कराई ड्रिल

जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय शनिवार को अचानक केंट थाने पहुंच गए। इस दौरान इन्सास राईफल, पिस्टल खोलने एवं जोडऩे की ड्रिल भी कराई गई। एसपी ने मालखाने का निरीक्षण करते हुये जप्ती माल, आम्र्स एम्यूनेशन, राईट ड्रिल सामग्री का रख रखाव चैक करते हुये हवालात चैक किया, साथ ही थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टरों एवं शिकायत रजिस्टर को चैक किया कि थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टर अपडेट हैं कि नहीं। इसके साथ ही अपराधों की समीक्षा करते हुये लंबित अपराधों के निकाल के सम्बंध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। लंबित सीएम हेल्प लाईन एवं जनसुनवाई एवं लोकल शकायतों का शीघ्र संतुष्टीपूर्ण निकाल करने निर्देश दिए।

Next Post

उत्तराखंड न्यायालय ने सोमेश्वर महादेव मंदिर के पुनर्निर्माण का दिया आदेश

Sat Nov 28 , 2026
नैनीताल, 28 नवंबर (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक स्थित जखोल गांव के सदियों पुराने सोमेश्वर महादेव मंदिर के ध्वस्तीकरण के मामले में गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए मंदिर के पुनर्निर्माण के निर्देश दिए हैं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित […]

You May Like