कार में 32 किलो गांजा लेकर जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

इंदौर. शहर में गांजे की बड़ी खेप पहुंचाने की तैयारी कर रहे दो युवकों को नारकोटिक्स विंग की टीम ने राऊ के पास पकड़ लिया. आरोपी मारुति स्विफ्ट कार में 32 किलो गांजा लेकर जा रहे थे. जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 16 लाख रुपए बताई गई है. पुलिस ने गांजे के साथ कार भी जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

नारकोटिक्स विंग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक एनएच 47 पर किसी को गांजे की सप्लाई करने आने वाले हैं. इस पर निरीक्षक हरिओम रघुवंशी ने टीम के साथ घेराबंदी की और कार सवार जवीन सोलंकी उम्र 23 साल, निवासी वरला, जिला बड़वानी और रणजीत पावरा उम्र 25 साल, निवासी सांघवी, जिला धुले (महाराष्ट्र) को पकड़ा. तलाशी में कार से 32 किलो गांजा बरामद हुआ. नारकोटिक्स डीएसपी संतोष सिंह हाड़ा का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर दो आरोपियों को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है. तस्करी में इस्तेमाल कार भी जब्त की है, आरोपियों से गांजे के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

Next Post

वायरल वीडियो से पहचाने गए मारपीट करने वाले तीन युवक जेल भेजे, बगैर शिकायत के पुलिस ने लिया संज्ञान

Sat Nov 28 , 2026
इंदौर. सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर रहे युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परदेशीपुरा पुलिस ने उनकी पहचान कर तीन आरोपियों को जेल भिजवा दिया. घटना के संबंध में किसी ने शिकायत नहीं की थी, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर […]

You May Like