सडक़ हादसे में युवक की मौत, दूसरा गंभीर 

खरगोन। कसरावद क्षेत्र के भीलगांव के पास शनिवार हुए एक भीषण सडक़ हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने 108 तथा 112 एंबुलेंस सेवाओं को सूचित किया। तत्काल मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित किया। मृतक की शिनाख्त फिरदौस खान पिता फिरोज खान, निवासी लिक्खी के रुप में की गई। वहीं, हादसे में घायल हुए दूसरे व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। चिकित्सकों ने उसकी हालत बेहद गंभीर बताई है। प्राथमिक उपचार देने के बादए उसे तत्काल बेहतर इलाज के लिए खरगोन जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा तेज गति या किसी अन्य वाहन की टक्कर से हो सकता है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल के स्वस्थ होने के बाद उससे भी जानकारी ली जाएगी।

Next Post

तीसरी-चौथी रेल लाइन के विरोध में जनजाति अंचल में उठी आवाज, गोपालपुर से मेघनगर तक 10 किमी पदयात्रा

Sat Nov 28 , 2026
मेघनगर, (मुकेश मेहता ) दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर तीसरी और चौथी लाइन बिछाने की महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर जनजाति बहुल झाबुआ जिले में विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के बीच ही ग्रामीणों ने अपनी जमीन, मकान और आजीविका बचाने के लिए आंदोलन शुरू कर […]

You May Like