नहर में डूबने से महिला की मौत

ग्वालियर। आंतरी थाना क्षेत्र के ग्राम भरथरी के पास वीरू हेड नहर में डूबने से 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला का शव दोपहर को रेलवे फाटक के पास बने ​पुल से बरामद किया गया है। सूचना मिलने के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान पिंकी बघेल (25), पत्नी सत्येंद्र बघेल, निवासी ग्राम भरथरी के रूप में हुई है। महिला अपने पति और बच्चों के साथ रिश्तेदारी से नहर के रास्ते वापस अपने गांव लौट रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और पानी में बह गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और गोताखोरों की मदद से नहर में महिला की तलाशी शुरू कराई गई। दोपहर में ग्रामीणों ने रेलवे फाटक के पास बने पुल के नीचे महिला का शव देखा।

ग्रामीणों ने तत्काल ही शव को नहर से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आंतरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

अभिनय और नृत्य के लिए निरंतर अभ्यास बेहद जरूरी: हेमा मालिनी

Sat Nov 28 , 2026
इंदौर। फिल्म अभिनेत्री और प्रसिद्ध नृत्यांगना हेमा मालिनी शनिवार को इंदौर पहुंचीं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने फिल्मी सफर, अभिनय और शास्त्रीय नृत्य से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि अभिनय और नृत्य, दोनों ही कलाओं में निखार के लिए निरंतर अभ्यास बेहद जरूरी है। आज भी […]

You May Like