अभिनय और नृत्य के लिए निरंतर अभ्यास बेहद जरूरी: हेमा मालिनी

इंदौर। फिल्म अभिनेत्री और प्रसिद्ध नृत्यांगना हेमा मालिनी शनिवार को इंदौर पहुंचीं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने फिल्मी सफर, अभिनय और शास्त्रीय नृत्य से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि अभिनय और नृत्य, दोनों ही कलाओं में निखार के लिए निरंतर अभ्यास बेहद जरूरी है। आज भी जब उन्हें मंच पर कोई प्रस्तुति देनी होती है, तो वे उससे पहले नियमित रूप से रिहर्सल करती हैं।

‘क्रोधी’ की फूलवती में दिखेगी ‘बसंती’ की झलक

अपने यादगार फिल्मी किरदारों का जिक्र करते हुए उन्होंने फिल्म ‘शोले’ की लोकप्रिय ‘बसंती’ और 1981 में आई फिल्म ‘क्रोधी’ में निभाए अपने किरदार पर चर्चा की। हेमा मालिनी ने बताया कि ‘क्रोधी’ में उन्होंने ‘फूलवती’ की जो भूमिका निभाई थी, वह उनके अभिनय के एक अलग, बोल्ड और चुनौतीपूर्ण अंदाज को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि दर्शक जब इस फिल्म को देखते हैं, तो उन्हें फूलवती के किरदार में कहीं न कहीं ‘बसंती’ की झलक जरूर महसूस होती है।

पुरानी फिल्में देख याद आती हैं उस दौर की चुनौतियां

हेमा मालिनी ने कहा कि नृत्य और अभिनय हमेशा से उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। अपने पुराने काम को याद करते हुए उन्होंने बताया कि लंबे समय बाद जब वे अपनी पुरानी फिल्में और किरदार दोबारा देखती हैं, तो उन्हें उस दौर में निभाई गई भूमिकाओं की चुनौतियां याद आती हैं। हालांकि, शूटिंग के समय उन्होंने उन सभी मुश्किलों को बेहद सहजता से पार किया था।

Next Post

रेलवे स्टेशन पर बाल संरक्षण एवं बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए चलाया विशेष अभियान

Sat Nov 28 , 2026
ग्वालियर। महिला एवं बाल विकास विभाग, रेलवे प्रशासन, रेलवे पुलिस बल, विशेष किशोर पुलिस इकाई एवं सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त दल द्वारा शनिवार को रेलवे स्टेशन ग्वालियर पर बाल संरक्षण एवं बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए विशेष निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य देखरेख एवं […]

You May Like