जबलपुर: शहपुरा में टेंकर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी को चोटें आ गई। पुलिस के मुताबिक नितिन संघवी 44 वर्ष निवासी शुभम विहार कालोनी मंगला चौक के पास थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह भारतीय स्टेट बैंक इंडिया में जिला बलौदा में मुख्य प्रबंधक के पद पर पदस्थ है वह दीपावली में 4 दिन अवकाश लेकर अपनी कार क्रमांक एमपी 66 सी 2565 से परिवार सहित अपने घर जावरा जिला रतलाम रहा था.
रविवार दोपहर लगभग 1-30 बजे जैसे ही वह विमल वेयर हाउस के सामने अमन ढाबा के पास शहपुरा पहॅुचे तभी सामने से भिटौनी डिपो की तरफ से जबलपुर की ओर आ रहा टेंकर क्रमांक यूपी 35 सी टी 0547 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी कार में बांई ओर की साइड से टक्कर मार दी जिससे उसके हाथ में चोट आई है। कार में बैठी उसकी पत्नी ज्योति सिंघवी को दाहिने हाथ में मामूली चोट आयी है।
