जीएसटी खुफिया महानिदेशालय ने फर्जी आईटीसी लेने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़

नयी दिल्ली, 28 नवंबर (वार्ता) जीएसटी खुफिया महानिदेशालय की पटना क्षेत्रीय इकाई ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में फर्जी तरीके से रिफंड हासिल कर रहा था। जांच में पता चला है कि यह गिरोह ‘शेल कंपनियों’ के एक नेटवर्क के जरिए काम कर रहा था। ये कंपनियां बिना असल माल प्राप्त किये ही ब्रांडेड सिगरेट के डीलरों से इनवॉइस ले लेती थीं। इस तरह वे गलत तरीके से भारी मात्रा में इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा करती थीं। यह गिरोह अज्ञात स्रोतों से घटिया गुणवत्ता की सिगरेट भी खरीदता था और उन्हें ‘लेटर ऑफ अंडरटेकिंग’ के तहत कोलकाता के फाल्टा स्पेशल इकोनॉमिक जोन में भेजता था। इसके बाद इस तरह के मानित निर्यात के आधार पर जमा हुए आईटीसी के बदले फर्जी जीएसटी रिफंड के दावे किये गये।

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि जांच में पता चला कि इस तरीके को अपनाकर पिछले दो साल में इस गिरोह ने 88 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध रिफंड हासिल किया है। जांच के दौरान कोलकाता के फाल्टा सेज में कई नामी ब्रांडों के नाम वाली, संदिग्ध और घटिया गुणवत्ता वाली लगभग 8.76 करोड़ सिगरेट (8,410 कार्टन) मिलीं। इनका कुल अधिकतम खुदरा मूल्य 150 करोड़ रुपये से अधिक है। इन सिगरेटों को जब्त कर लिया गया है।

.....

Next Post

ग्राम नैनोद में NSS का तीसरा शिविर संपन्न, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

Sat Nov 28 , 2026
इंदौर। ग्राम नैनोद में 28 नवंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। श्री जयंतीलाल हीराचंद संघवी गुजराती इनोवेटिव कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस की NSS यूनिट की ओर से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और […]

You May Like