मोरटक्का इंदौर इच्छापुर मार्ग पर स्थित मोरटक्का चौकी क्षेत्र के अंतर्गत दे रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

ओंकारेश्वर: जिसमे बड़वाह निवासी दो युवक की मौके पर मौत हो गई।दोपहिया वाहन से जा रहे बड़वाह निवासी विजय यादव एवं साथ में बैठे कान्हा को अज्ञात वाहन टक्कर मार कर फरार हो गया। राहगीरों से मिली सूचना के बाद मोरटक्का चौकी के आरक्षक चेतन चौहान ने मौके पर पहुंच कर दोनो युवकों को सनावद के सिविल अस्पताल भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। सनावद थाने में एसआई बीएस रावत ने पीएम करवा कर शव परिजनों को सोपा। मोरटक्का पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में पता करने के प्रयास कर रही है

Next Post

41 रेल कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर विदाई

Wed Jul 31 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल में 41 कर्मचारियों को आवश्यक रेल सेवा पूर्ण होने पर डीआरएम विवेक शील द्वारा गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल तथा सेवानिवृत्ति से संबंधित दस्तावेज देकर विदाई दी गई। इस अवसर पर सेवा निवृत होने […]

You May Like