पद्मश्री सतेंद्र लोहिया का जेयू में हुआ सम्मान

ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति से दिल्ली में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित सत्येंद्र सिंह लोहिया (पेरा तैराक) को सम्मानित किया गया। लोहिया जीवाजी विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं। उन्हें 2014 में सर्वश्रेष्ठ राज्य खेल पुरस्कार विक्रम अवार्ड प्राप्त हुआ था। तत्पश्चात इंग्लिश चैनल 2018 में पार करके लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया 2019 में कैटालिना चैनल पार करके विश्व रिकॉर्ड बनाया। वे 2019 में तेंजिग नोरगे पुरस्कार भारत के महामहिम राष्ट्रपति से प्राप्त कर चुके हैं।
लोहिया को जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो .अविनाश तिवारी द्वारा शॉल एवं श्रीफल साथ ही स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कुलगुरु प्रो. तिवारी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन को सफलता की ओर ले जाने के साथ सार्थकता की ओर भी ले जाना चाहिए इस दृष्टि से सामान्य पृष्ठभूमि से आए श्री लोहिया ने स्वयं, परिवार और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। लोहिया ने राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय शिविरों में भागीदारी करने वाले स्वयंसेवकों से संवाद किया और कई जिज्ञासाओं का निराकरण किया। इस अवसर पर कार्य परिषद सदस्य संजय यादव, प्रदीप शर्मा, डॉ चंद्रप्रताप सिंह सिकरवार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अरुण चौहान कुलसचिव जी.वि.वि. द्वारा अतिथियों एवं आमंत्रित स्वयंसेवकों, आयोजकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. हरिशंकर सिंह कंसाना, समन्वयक रासेयो द्वारा किया गया।

Next Post

ग्वालियर से भोपाल आया 12 क्विंटल मावा ज़प्त

Wed Jul 10 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ग्वालियर: ग्वालियर से भोपाल आया 12 क्विंटल मावा ज़प्त किया गया है। लावारिस हालत में मावा ज़प्त किया गया है। जांच के लिए सुबह 5 बजे सैंपल लिए गए। शादी के सीजन में मावा की खपत को […]

You May Like