लखीमपुर खीरी। खीरी जिले के फरधान थाना क्षेत्र में रतसिया पेट्रोल पंप के पास भूसी से भरे ट्रक और गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान नरेंद्र (30) पुत्र हरे राम निवासी लोनपुरवा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
