सूने मकान से जेवरात, नगदी पार

जबलपुर। मझगवां में चोरों ने सूने मकान में धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवरात समेत नगदी पार कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम कौडी लाल चौधरी 50 वर्ष निवासी सुंघली मोड मझगवॉ ने रिपोर्ट दर्ज किरायी कि वह वर्तमान में पप्पू पटेल , रामनाथ पटेल, धनंजय पटेल के खेत की तकाई करता है। सुबह पत्नी को घर छोडक़र खेत चला गया था, उसकी पत्नी मिलन चौधरी के यहां गंगाजली कार्यक्रम में गयी थी शाम 4 बजे मिलन चौधरी के घर से आकर देखा तो दरवाजा खुला था, अंदर जाकर देखा बिस्तर पेटी खुली एवं सामान फैला था। सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी गायब थी ।

Next Post

बड़े बकायादारों पर बिजली कंपनी का शिकंजा, 417 उपभोक्ताओं पर कार्रवाई

Fri Nov 27 , 2026
जबलपुर। विद्युत बिलों की बकाया राशि की वसूली को लेकर मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने शहर में बड़े बकायादार उपभोक्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई की। शुक्रवार को कुल 417 बकायादार उपभोक्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिन पर लगभग 1 करोड़ 74 लाख रुपये की विद्युत बिल बकाया राशि […]

You May Like

मनोरंजन