
मथुरा। उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी शुक्रवार शाम गोवर्धन पहुंचे। यहां उन्होंने श्री गिरिराज मुखारविंद मंदिर में दर्शन-पूजन किया और भगवान गिरिराज की शयन आरती में शामिल हुए। इसके बाद अनंत अंबानी ने 21 किलोमीटर लंबी गिरिराज परिक्रमा शुरू की। उनके साथ सपा सांसद धनराज परिमल नाथवानी भी पैदल परिक्रमा कर रहे हैं। अनंत अंबानी की सुरक्षा के लिए परिक्रमा मार्ग पर करीब 200 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। इनमें 150 निजी सुरक्षाकर्मी और 50 सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं। सुरक्षा घेरे के बीच अनंत अंबानी पैदल परिक्रमा कर रहे हैं। मंदिर के सेवायत गोस्वामी विशाल बाबा ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान की शयन आरती कराई। अनंत अंबानी के इंतजार में गिरिराजजी की शयन आरती करीब डेढ़ घंटे की देरी से हुई। दर्शन और आरती के बाद उन्होंने परिक्रमा शुरू की।
गिरिराजजी की 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा में अब तक करीब चार किलोमीटर का रास्ता पूरा हो चुका है। परिक्रमा मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
