फूटी कोठी चौराहे सब्जी बेचने के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन 

इंदौर। आज कांग्रेस ने फूटी कोठी चौराहे सब्जी बेचने को हटाने के विरोध में आंदोलन किया। एक दौरान कांग्र नफ सब्जी बेचने वालों को ब्रिज के नीचे पुनः दुकानें लगाने की मांग दोहराई। प्रशासन ने मांग स्वीकार नहीं की। इसको लेकर कांग्रेस और सब्जी बेचने वालों ने मौके पर गिरफ्तारी दी।

पिछले एक हफ्ते से शहर के पश्चिम क्षेत्र में फूटी कोठी चौराहे पर सब्जी बेचने को हटाने के बाद से धरना प्रदर्शन चल रहे है। दो दिन पहले कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया को सब्जी बेचने वालों के समर्थन करने और निगमकर्मी को चांटा मारने के खिलाफ जेल भेज दिया गया था, जिसकी कल जमानत हुई।

बुधवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने सब्जी बेचने वालों के हक की लड़ाई  में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में फूटी कोठी पर आज ब्रिज के नीचे सब्जी दुकानें लगाने को लेकर प्रदर्शन करने की घोषणा की थी।

आज प्रदर्शन से पहले अन्नपूर्णा एसीपी कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में सब्जी बेचने वाले महिला पुरुष और कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। अन्नपूर्णा से अटल पथ पर मार्च करते हुए ब्रिज के पास पहुंचे। पुलिस ने ब्रिज के पास बेरिकेटिंग कर पटवारी और भीड़ को फूटी कोठी चौराहे पर ब्रिज के नीचे जाने की अनुमति नहीं दी।

एसीपी शिवेंदु जोशी लगातार माइक से सूचित करते रहे कि आपको रैली और प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। आप रुक जाओ।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक मालिनी गौड़ ने मल्टी वालों की सुपारी लेकर गरीब लोगों को हटाया है। क्षेत्र में जमकर जमीन के सौदेबाजी और भ्रष्टाचार किया जा रहा है। कांग्रेस एक दिन नहीं ,एक हफ्ते , एक महीने बाद भी ब्रिज के नीचे सब्जी दुकानें लगाने को लेकर प्रदर्शन करती रहेगी, जब तक गरीबों को न्याय नहीं मिल जाता।

पटवारी ने कहा कि भाजपा के नेताओं के साथ ब्रिज निर्माण में मैने भी शहर के विकास में सहयोग देने के लिए सब्जी बेचने वालों को पुल के बोगदे में जगह देने का कहा था । आज भाजपा के नेता पूरी तरह से भ्रष्टाचार करके गरीबों के साथ अन्याय कर रहे हैं, हम भाजपा को इंदौर और प्रदेश से हटाकर दम लेंगे। इस दौरान पटवारी ने पीड़ित सब्जी बेचने वाली महिला को समस्या बताने के लिए माइक सौंपा। सब्जी बेचने वाली महिला ने कहा कि दस हजार रुपए का पीएम स्व निधि ऋण दिया , उसको कहा से चुकाएंगे। हम गरीब लोगों पर महापौर और विधायक ने अत्याचार किया है। जैसे तैसे अपना पेट भरते है।

प्रदर्शन में डीसीपी देवेंद्र रावत ने मौके पर ही गिरफ्तारी  करने की घोषणा की। इसके 10 मिनिट बाद सभी को रिहा करने की घोषणा करके छोड़ दिया।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से सोनिला मिमरोट भाटिया, पिंटू जोशी, अमन बजाज, राजू भदौरिया, सीमा सोलंकी, कुणाल सोलंकी, संजय बाकलीवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, सब्जी बेचने वाले महिला और पुरुष शामिल थे।

फूटी कोठी चौराहे को बनाया छावनी 

पुलिस ने कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर फूटी कोठी चौराहे पर चारों तरफ बेरिकेटिंग कर रास्ते बंद कर दिए। पूरे चौराहे और गली – गली में बैरिकेटिंग कर ऐसा माहौल निर्मित कर दिया जैसे कोई राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री आने वाले हो। सभी तरह खास कर कॉलोनियों के रास्तों में भज बेरीकेटिंग करने से वाहन चालक एवं छात्र छात्राओं भारी परेशानी उठाना पड़ी।

Next Post

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घर बाहर खेल रहे बालक की मौत

Fri Nov 27 , 2026
शुजालपुर, मंडी क्षेत्र में श्रीनाथ मंदिर के समीप गुरुवार रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात साल के बालक की मौत हो गई. हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फ रार हो गया. घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने फुटेज के आधार पर […]

You May Like

मनोरंजन