शादी समारोह में विवाद, घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में की जमकर तोड़फोड़; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

रीवा, रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद घर के बाहर खड़ी एक कार में जमकर तोड़फोड़ कर हुई। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर बैकुंठपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर थाना क्षेत्र निवासी रामनिवास रजक ने थाने में इस घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में फरियादी ने बताया कि बीते दिवस वह अपने चचेरे भाई के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों के साथ उनके चचेरे भाई की किसी बात को लेकर कहासुनी और विवाद हो गया। उस समय तो मामला शांत हो गया, लेकिन विवाद से नाराज युवकों ने बाद में घर पहुंचकर अपना गुस्सा निकाला। आरोप है कि विवाद के बाद आरोपी फरियादी के घर पहुंचे और बाहर खड़ी उनकी स्कॉर्पियो वाहन पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने गाड़ी के शीशों और बॉडी में जमकर तोड़फोड़ की, जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल तोड़फोड़ की यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

घटना के बाद पीड़ित रामनिवास रजक ने बैकुंठपुर थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपे हैं। फिलहाल, पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात व नामजद आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

अब हर घर पहुंचेगा शुद्ध पानी: महापौर अजय मिश्रा 'बाबा' ने नए फिल्टर हाउस का किया लोकार्पण, शहर को मिली बड़ी सौगात

Fri Nov 27 , 2026
रीवा, रीवा में शहरवासियों को स्वच्छ, शुद्ध और निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। रीवा नगर पालिक निगम के महापौर अजय मिश्रा ‘बाबा’ ने नवनिर्मित इंटक वेल एवं फिल्टर हाउस यानी जल शोधन संयंत्र का विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर […]

You May Like

मनोरंजन