संसद सत्र में महत्वपूर्ण विधायी कार्य होगा, सभी सांसद रचनात्मक भागीदारी करें: किरेन रिजिजू

नयी दिल्ली, 27 नवंबर (वार्ता) संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद के विशेष बैठक में परिसीमन विधेयक पेश किए जाने की अटकलों पर कहा है कि बैठक के दौरान पेश किए जाने वाले विधेयकों की जानकारी बाद में दी जाएगी।

श्री रिजिजू ने शुक्रवार को कहा कि सरकार इस सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक लाने जा रही है और सभी सांसदों को इसमें रचनात्मक रूप से भाग लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया भारत को देख रही है, क्योंकि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। ऐसे में यह सभी सांसदों की जिम्मेदारी है कि वे संसद के सत्रों का संचालन पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि विशेष बैठक के दौरान होने वाले विधायी कार्यों का विवरण उचित समय पर साझा किया जाएगा। फिलहाल इतना कहा जा सकता है कि सरकार महत्वपूर्ण विषयों को सदन के समक्ष लाने जा रही है।

.....

Next Post

हिन्द महासागर क्षेत्र में सहयोग बढाना जरूरी : जयशंकर

Fri Nov 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 नवम्बर (वार्ता) विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) के सदस्य देशों से कहा है कि हिन्द महासागर क्षेत्र को शांतिपूर्ण, स्थिर और सुरक्षित बनाए रखने के लिए सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाना जरूरी है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि […]

You May Like

मनोरंजन