अमरपाटन वनपरिक्षेत्र में ढाई हेक्टेयर वनभूमि से हटाया गया अवैध कब्जा

सतना: मैहर वनमंडल अंतर्गत आने वाले अमरपाटन वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को वन विभाग के संयुक्त अमले द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत लगभग 2.5 हेक्टेयर बेशकीमती आरक्षित वनभूमि को अतिक्रमणकारियों के कब्जे से मुक्त कराया गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार, अतिक्रमण हटाने की यह पूरी कार्रवाई अमरपाटन परिक्षेत्र के अंतर्गत भीषमपुर बीट के आरक्षित वनखंड पपरा स्थित कक्ष क्रमांक 589 में की गई. विभाग को इस क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कब्जे और कच्चे निर्माण की सूचना मिल रही थी.

वन भूमि की भूमि पर अवैध निर्माण के हटाने के लिए तीन अलग-अलग वन परिक्षेत्रों का संयुक्त बल को तैनात किया गया था. संयुक्त टीम द्वारा वनभूमि पर बने अवैध कच्चे ढांचों और अतिक्रमण को जमीदोज कर जमीन पूरी तरह समतल कर दी गई. इस विशेष अभियान में अमरपाटन, मैहर और मुकुंदपुर वन परिक्षेत्र की टीमें शामिल रहीं. अभियान के दौरान तीनों परिक्षेत्रों के मैदानी वनकर्मी भारी संख्या में मौके पर मौजूद रहे. अधिकारियों की निगरानी और वनकर्मियों के आपसी बेहतर तालमेल के चलते बिना किसी अप्रिय स्थिति के अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कर ली गई. कार्रवाई के उपरांत लगभग ढाई हेक्टेयर आरक्षित वन क्षेत्र पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किया गया.

Next Post

होमस्टे से रोजगार और आत्मनिर्भरता के खुलेंगे नए द्वार

Fri Nov 27 , 2026
सीधी : जिले के जनजातीय पर्यटन ग्राम बकवा में अब पारंपरिक जीवनशैली, लोककला और स्थानीय खानपान ग्रामीणों की आय का बड़ा जरिया बनने जा रहे हैं। होमस्टे से रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए द्वार खुलेंगे, इसी संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड भोपाल द्वारा बकवा में होमस्टे हितग्राहियों और ग्राम […]

You May Like