शक्तिनगर सोनभद्र सड़क पर भीषण सड़क हादसा


वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर राखड़ लदे ट्रेलर का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गया और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे में ट्रेलर चालक अभय और दोनों वाहनों के बीच फंसे बाइक सवार पप्पू दुबे,निवासी खजूरी,जिला सिंगरौली की जलकर मौत हो गई। दूसरे वाहन का चालक कूदकर बच गया, जबकि दोनों वाहनों के खलासी गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज लोढ़ी में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शक्तिनगर से राखड़ लेकर ट्रेलर बनारस की तरफ जा रहा था। लोहरा विद्युत उपकेंद्र के पास अचानक उसका टायर फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर डिवाइडर पार कर विपरीत लेन में पहुंच गया। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इसी बीच वहां से गुजर रहा बाइक सवार पप्पू दुबे भी दोनों वाहनों के बीच फस गए और दर्दनाक मौत हो गई।

You May Like