
इंदौर:जनता की आवाज उठाना और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना मेरा कर्तव्य है. मुझे जेल भेजकर मेरी आवाज़ दबाने की कोशिश की गई, लेकिन मेरा हौसला और जनता के प्रति मेरा संकल्प पहले से और ज्यादा मजबूत हुआ है.यह बात नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया ने जेल से आज बाहर आने के बाद मीडिया से कही.
उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में मेरे साथ खड़े रहे एवं सहयोग प्रदान करने वाले चिंटू चौकसे, राजेश शर्मा, राजू भदौरिया,सत्यनारायण सलवादिया, रविकांत मिश्रा, बादशाह मिमरोट, कमलेश पटेरिया, बंटी बदलानी, अंकित धवन एवं अरविंद विश्वकर्मा सहित सभी कांग्रेसजनों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार मानती हूं. नेता प्रतिपक्ष ने दोहराया कि संघर्ष जारी रहेगा, जनता की आवाज़ बुलंद होती रहेगी.
