
सिंगरौली । तहसीलदार बरगवां ने एक संदिग्तध बिना नम्बर के वाहन का पीछा किया और वाहन को खड़ा कराकर तलासी ली गई, जिसमें छ: पेटी से ज्यादा देशी-विदेशी शराब बरामद हुई। तहसीलदार ने कार्रवाई के लिए बरगवां पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। बताया जाता है कि उक्त शराब पैकारी के लिए गांवों में भेजी जा रही थी।
दरअसल जानकारी के अनुसार कलेक्टर अंकित अस्थाना के निर्देश एसडीएम देवसर के मार्गदर्शन पर तहसीलदार दीपेंद्र सिंह तिवारी द्वारा भलुगढ़ में मोनार्क वाइंस से जुड़ी अवैध शराब पकड़ी गई, तहसीलदार की सतर्कता से चौकाने वाला मामला सामने आया है। इस संबंध में तहसीलदार ने बताया कि बरगवां तहसील क्षेत्र के भलुगढ़ में तहसीलदार ने बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध गाड़ी को पीछा कर रुकवाया। वाहन की जांच करने पर उसमें अवैध शराब मिली। बताया जा रहा है कि मामला बरगवां स्थित मोनार्क वाइंस से जुड़ा है। अब सवाल है कि बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में शराब कहां ले जाई जा रही थी और इस पूरे मामले में कौन-कौन शामिल है। अब तहसीलदार के इस कार्रवाई से स्पष्ट हो गया है कि जिले में जिला आबकारी अधिकारी के मिलीभगत से पैकारी कराई जा रही है। सिर्फ दिखावे के लिए आबकारी विभाग करता है।
००००००
