
जबलपुर। बर्ने नदी के किनारे शराब की भट्टियां धधक रही थी। भनक लगते ही गोसलपुर-मझगवां थानों की पुलिस ने छापेमारी कर दी। अचानक हुई कार्रवाई से अफरा-तफरी मच गई । मौके से पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 10 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। इसके अलावा कच्ची शराब बनाने ड्रमों में भरा हुआ लगभग 2000 लीटर लाहन को नष्ट किया गया। पकड़े गए आरोपित जवाहर सिंह गौड 44 वर्ष निवासी पिपरसरा एवं दीपक सिंह गौड 27 वर्ष निवासी ग्राम मडई के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
