लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज होने लगी है। चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी की रैली में हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी। दोनों नेता दलित और मुस्लिम वोटर्स को अपने साथ जोड़ने की कोशिश में जुटे हैं। यूपी की राजनीति में मुस्लिम और दलित वोटबैंक लंबे समय से बहुजन समाज पार्टी के साथ जुड़ा रहा है। ऐसे में चंद्रशेखर और ओवैसी की सक्रियता को मायावती के पारंपरिक वोटबैंक के लिए चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, अखिलेश यादव के PDA समीकरण को भी चुनौती देने की कोशिश हो रही है। 2027 के चुनाव से पहले यूपी में नए राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
Next Post
सुकेश चंद्रशेखर पर आधारित वेब सीरीज 'लव, स्कैम और धोखा' का एलान, 18 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम
Thu Nov 26 , 2026
मुंबई, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने क्राइम-ड्रामा सीरीज ‘लव, स्कैम और धोखा: द सुकेश चंद्रशेखर स्टोरी’ की घोषणा करते हुए इसका फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया है और बताया है कि यह 18 दिसंबर से स्ट्रीम होगी। पोस्टर के साथ साझा विवरण में घोटालों व साजिशों की कहानी का जिक्र किया […]

You May Like
-
11 months ago
नए साल में तोहफा: आईजी बने एडीजी, एसपी भी पदोन्नत