भैरूंदा. विधायक रमाकांत भार्गव के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा मंडल द्वारा स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया. मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने स्वागत भाषण दिया. कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष रवि मालवीय, निर्मला सुनील बारेला, पूर्व प्रदेश मंत्री रघुनाथ भाटी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष लखन यादव, नगर परिषद अध्यक्ष मारुति शिशिर आदि ने विधायक के कार्यकाल की सराहना की. पूर्व मंडल महामंत्री चंद्रकांत खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष ओम पटेल, मोहनलाल खंडेलवाल, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जिला मंत्री अलका चौहान, मंडल महामंत्री दीनबंधु कुशवाहा, दीपाली कपिल खंडेलवाल, कैलाश धावरे, मोहनलाल पवार, तुलसीराम पवार, धीरज पटेल, पंकज पवार एवं रितेश मकवाना उपस्थित रहे. संचालन रवि मंगल ने तथा आभार दीनबंधु कुशवाह ने माना. इस दौरान 27 नवंबर को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई.
विधायक भार्गव के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण, हुआ स्वागत
