बुधनी। विकास, जनकल्याण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने नगर परिषद द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विधायक रमाकांत भार्गव एवं कार्तिकेय सिंह चौहान मौजूद थे.
इस अवसर पर 143 पात्र हितग्राहियों को पट्टों का वितरण किया गया. साथ ही स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता मित्रों का सम्मान कर उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालयों को भी प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर रवि मालवीय, रघुनाथ भाटी, महेश उपाध्याय, राजेश पाल, महेंद्र शर्मा, नप अध्यक्ष सुनीता अर्जुन मालवीय,अर्जुन मालवीय, सतीश गुप्ता, धीरेंद्र तिवारी, एसडीएम संजीव नागू, तहसीलदार राकेश खजुरिया, एसडीओपी रवि शर्मा, थाना प्रभारी महेंद्र ठाकुर,एवं सीएमओ डॉ. प्रशांत जैन आदि उपस्थित रहे.
कार्यक्रम में 143 हितग्राहियों को पट्टों का वितरण किया गया. इसके अलावा वार्ड क्रमांक 3 एवं 9 में निर्मित नवीन आंगनवाड़ी भवनों को महिला एवं बाल विकास विभाग को हस्तांतरित किया गया. नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में भूमिका निभाने वाले स्वच्छता मित्रों को सम्मानित कर प्रमाण-पत्र वितरित किए गए.
